मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ये खबर जरा हट के है और गया रेलवे स्टेशन से सट के है, यहां फैल रही है सामाजिक बुराई… जानें क्या है मामला

On: Monday, September 29, 2025 11:24 AM

✍️देवब्रत मंडल

इस रिपोर्ट को जितने भी लोग पढ़ रहे हैं, उनसे कहना है कि सामाजिक बुराइयों पर पर्दा डालने से यह और फैलती चली जाती है। मामला गया रेलवे स्टेशन सट के है और हर खबर से थोड़ा हट के भी है।

गया रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास हो रहा था झंझट

गया जंक्शन के प्रवेश द्वार संख्या दो के पास की बात है। सोमवार को इस जगह पर दो महिलाओं को लोगों ने झगड़ते देखा। कुछ लोग महिलाओं के पास पहुंच जाते हैं। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

देखते ही देखते कुछ भीड़ जमा हो जाती है

यहां कुछ देर बाद भीड़ जमा होने लगती है। भीड़ को पता चलता है कि दोनों महिलाएं ‘ग्राहकी’ को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। ये ‘ग्राहकी’ शब्द को विस्तार से बताने की या फिर व्याख्या करने की जरूरत नहीं। आम पाठक समझ रहे होंगे।

समझौता करने की भी हो रही थी पहल

कुछ देर बाद एक दो और महिलाएं इस भीड़ का हिस्सा बन जाती है और फिर उसी ‘ग्राहकी’ के मुद्दे पर समझौता करने लगती है। यहां कुछ युवक भी भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। जिसमें से एक दो सभी महिलाओं को समझाने लगता है कि यहां पर शोर शराबा नहीं करो। नहीं तो पुलिस की यदि नजर पड़ गई तो सभी पकड़ी जाओगी।

जो बातें सुनने को मिली, वो इस बात से जुड़ी है

महिलाओं ने ही भीड़ को बताया कि एक महिला ‘रेट’ बिगाड़ कर सबका धंधा चौपट कर रही है। एक विधवा महिला का कहना था कि ऐसा करेगी तो हम सभी कहां जाएंगे। इसी बात को लेकर भीड़ जमा हो गई थी।

पास के ही एक होटल की हो रही थी चर्चा

गया रेलवे स्टेशन के पास के ही एक होटल का नाम सामने आता है। होटल स्टेशन रोड के पूर्वी हिस्से में है। जहां ग्राहक आते जाते हैं। दिन के उजाले में यह सब झगड़ा झंझट हो रहा था तो रात का आलम क्या रहता होगा। कहने की जरूरत नहीं।

इस झगड़े का वीडियो और फोटो हुआ वायरल

इन महिलाओं के बीच हो रहे झगड़ा झंझट का वीडियो और कुछ फोटो वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि magadhlive नहीं करता है। आसपास के कुछ दुकानदार को ये सारी बातें अच्छी तरह मालूम है लेकिन खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं।

पाठक ने magadhlive की टीम पर जताया भरोसा

बहरहाल, समाज में फैल रही बुराइयों को समाप्त करने के ख्याल से मीडिया अपने दायित्वों को निभाने के लिए यह खबर बनाई है। अब इसे जिस नजरिए से आप देखें लेकिन इस रिपोर्टर पर magadhlive के पाठक ने भरोसा कर पूरे सीन को कैमरे में कैद किया है। उम्मीद जताई जा सकती है इस रिपोर्ट के बाद इस जगह से समाज में फैल रही बुराई को आगे बढ़ने से रोक लिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |