मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के नगर आयुक्त के इस पहल की हो रही प्रशंसा, वर्षों से चिंता में पड़े कर्मियों के चेहरे पर छाई खुशियां

On: Monday, January 15, 2024 1:32 PM

देवब्रत मंडल

मकर संक्रांति के मौके पर गया नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों को नगर आयुक्त भाप्रसे की अधिकारी अभिलाषा शर्मा के द्वारा लगभग 10 वर्षों से लंबित चले आ रहे कर्मियों एवं उनके आश्रितों को सेवांत लाभ का भुगतान कर एक नेक और प्रशंसनीय कार्य किया गया। सेवांत लाभ पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशियां स्पष्ट रूप से झलक रही थी। वर्षों से निगम कार्यालय का चक्कर लगाने वाले लाभार्थियों ने इस नेक पहल के लिए नगर आयुक्त के प्रति अपना आभार प्रकट किया। सेवांत लाभ पाने वाले कुछ लाभार्थियों के मुंह से यह भी कहते सुना गया कि नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने उनकी और उनके परिवार की वर्षों से चली आ रही समस्याओं को दूर कर दीं। बताया गया कि नगर निगम के कई सेवानिवृत कर्मियों का सेवांत लाभ वर्ष 2012-13 से ही लंबित चला आ रहा था। इस समस्या से अवगत होने के बाद नगर आयुक्त ने लेखा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी गौतम कुमार को निर्देश दिया कि सेवांत लाभ से वंचित रह रहे लोगों की समस्या को जितना जल्द हो सके उसे दूर करने के लिए कार्य को शीघ्र निबटाएं ताकि ऐसे कर्मियों और उनके आश्रितों की समस्या हमारे रहते दूर करा लिया जाए। इस मौके पर 60 सेवानिवृत कर्मियों को सेवांत लाभ के रूप में 3 करोड़ 75 लाख 16 हजार 337 रुपए एवं भविष्य निधि की एक करोड़ 20 लाख 63, 935 की राशि का भुगतान किया गया। दोनों मिलाकर 4 करोड़ 95 लाख 80 हजार 262 रुपया का भुगतान मकर संक्रांति के मौके पर कैंप लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि शेष बचे सेवानिवृत कर्मियों का आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान करवा दिया जाएगा। इसके लिए एक रोस्टर तैयार कराया गया है। उसी रोस्टर के अनुसार भुगतान किया जाएगा। बता दें इसके पूर्व शनगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा के द्वारा भविष्य निधि की राशि का भुगतान विशेष शिविर आयोजित कर किया जा चुका है। वर्षों से लंबित राशि का भुगतान पाने के उपरांत सेवानिवृत कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कैंप में उपनगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |