मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीएम नीतीश के दौरे पर गया में इन रूटों को किया गया बंद , जानें कौन-कौन से रूट होंगे बंद

On: Monday, February 10, 2025 3:44 PM

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गया पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 13 फरवरी 2025 को वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पूर्व प्रभावी होगी और उनके परिभ्रमण कार्यक्रम तक लागू रहेगी।

बोधगया में ट्रैफिक व्यवस्था

बोधगया में वाहनों के परिचालन को लेकर कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं:

  • मोहनपुर/इटवां की ओर से आने वाले वाहन सागरपुर से आगे नहीं जा सकेंगे।
  • सागरपुर से बोधगया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • हथियार मोड़ से बकरौर मोड़, पच्छहट्टी, बोधगया और सिलौंजा की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
  • एम्बेसी मोड़ से बोधगया मंदिर जाने वाले मार्ग पर केवल वैध पास वाले वाहनों को अनुमति दी जाएगी।
  • वर्मा मोड़ से राजापुर की ओर जाने वाले सभी वाहन मुख्यमंत्री के आगमन के बाद ही चल सकेंगे।

गया शहर में यातायात प्रतिबंध

गया शहर में भी कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं:

  • घुघड़ीटॉड से केन्दूई की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सुबह 10:30 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घुघड़ीटॉड बाईपास चौक से पांच नंबर गेट, गेवाल बिगहा तक वाहनों का परिचालन पहले से ही बंद कर दिया जाएगा।
  • गेवाल बिगहा मोड़ से जेपी झरणा, एपीआर मोड़, काशीनाथ मोड़, समाहरणालय गोलंबर और पीर मंसूर मोड़ तक वाहनों का परिचालन मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पूर्व रोक दिया जाएगा।
  • दिग्धी तालाब मोड़ (कोइरी वाड़ी) से समाहरणालय गोलंबर की ओर वाहनों की आवाजाही भी मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पहले रोक दी जाएगी।
  • नाजरथ स्कूल, कटारी हिल मोड़, मिर्जा गालिब कॉलेज और अतिथि गृह की ओर जाने वाले मार्गों को भी बंद कर दिया जाएगा।

वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था

गया पुलिस ने आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं:

  1. गया रेलवे स्टेशन से सिकड़िया मोड़ होते हुए रेलवे अस्पताल, मिर्जा गालिब मोड़, कटारी हिल रोड और चंदौती मोड़ से आगे जा सकते हैं।
  2. सिकड़िया मोड़ से मगध मेडिकल मोड़, चंदौती मोड़, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज और कटारी हिल रोड के जरिए वाहन चालक अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
  3. गया रेलवे स्टेशन से बोधगया जाने वाले वाहन रेलवे अस्पताल, डेल्हा पुल और चाकंद-डोभी बाईपास का उपयोग कर सकते हैं।

पुलिस प्रशासन की अपील

गया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रशासन का सहयोग करें और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |