मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

योग दिवस विशेषांक ‘CUSB TIMES’ का कुलपति ने किया विमोचन, विश्वविद्यालय की तिमाही उपलब्धियों पर केंद्रित अंक

On: Tuesday, September 2, 2025 3:23 PM

टिकारी संवाददाता: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित विशेषांक के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार (सीयूएसबी) के त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘सीयूएसबी टाइम्स’ का विमोचन कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संपादक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका का यह अंक न केवल योग दिवस समारोह को समर्पित है, बल्कि विश्वविद्यालय की तीन माह की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी संपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है।

कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के मार्गदर्शन में तैयार इस 28 पृष्ठीय विशेषांक में विश्वविद्यालय के तिमाही सफर को विभिन्न शीर्षकों और चित्रों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने जानकारी दी कि अंक की शुरुआत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा सीयूएसबी में एनिमल हाउस और इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के उद्घाटन से संबंधित रिपोर्ट से की गई है। इसके अलावा, इस विशेषांक में बोधगया के जेपी उद्यान में आयोजित योग संगम कार्यक्रम की झलकियाँ कवर पेज सहित अंदर के पन्नों पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई हैं।

न्यूज़लेटर में विश्वविद्यालय में आयोजित विविध कार्यक्रमों, राष्ट्रीय महत्व के दिवसों, खेल प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों, वर्कशॉप्स, प्राध्यापकों की उपलब्धियों, शोध अनुदानों, छात्रों के जॉब प्लेसमेंट, स्कॉलरशिप और राष्ट्रीय स्तर पर जीते गए पुरस्कारों का विस्तृत ब्यौरा भी शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |