मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महिलाओं की रचनात्मकता और स्वास्थ्य संवाद को समर्पित रहा मगध पुस्तक मेला का दूसरा दिन

On: Wednesday, December 24, 2025 1:07 PM

गया जी। गांधी मैदान स्थित मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के दूसरे दिवस का आयोजन “पूरी आबादी” थीम के अंतर्गत पूर्णतः महिलाओं को समर्पित रहा। दिनभर चले कार्यक्रमों में महिलाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति, बौद्धिक सहभागिता और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

मगध मेधा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह

दिवस के प्रथम सत्र में मगध मेधा प्रतियोगिता के तहत विद्यालय स्तरीय वाद्ययंत्र वादन तथा महाविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं निबंध लेखन का विषय “पर्यावरण संरक्षण” रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने समसामयिक चिंतन और संवेदनशीलता को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया।

विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए कला शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

महावारी स्वच्छता पर खुला और संवेदनशील संवाद

द्वितीय सत्र में महावारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर परिचर्चा और खुला संवाद आयोजित हुआ। वक्ताओं ने महावारी को स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया बताते हुए इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों, चुप्पी और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर विस्तार से चर्चा की। यह सत्र युवतियों और छात्राओं के लिए सुरक्षित व जानकारीपूर्ण मंच के रूप में उभरा।
इस सत्र में वक्ता के रूप में डॉ. सुरभि कुमारी (पीएचडी), (सह-संस्थापक समर्थ), डॉ. सोनम कुमारी, निदेशक, नारायण सर्जिकल एवं मैटरनिटी सेंटर, डॉ. आमरा फ़रख़ंदा, एमबीबीएस स्नातक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज ने अपने विचार साझा किए। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने बिना संकोच सवाल रखे। कार्यक्रम का आयोजन ग्लोबल शेपर्स कम्युनिटी, गया हब ने किया, जबकि गैलेंट इंडिया फाउंडेशन सहयोगी संस्था रही।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और पुस्तक स्टॉलों पर रौनक

महिला लेखिकाओं, चिकित्सकों, शिक्षिकाओं और छात्राओं की सशक्त भागीदारी ने पूरे दिन को विशेष गरिमा दी। इस दौरान पुस्तकों, शिक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका पर सार्थक विमर्श हुआ।
कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ के चलते स्टॉलों पर जमकर खरीदारी हुई और कई प्रकाशकों ने विशेष छूट भी दी।

साहित्यिक श्रद्धांजलि और आगे की तैयारी

संध्या सत्र में सुप्रसिद्ध कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन समिति के अनुसार 25 दिसंबर को विद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता और महाविद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी दिन “गुरु: ज्ञान का सागर” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाते हुए शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |