मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

लंदन किड्जी इंटरनेशनल स्कूल में दूसरा वार्षिकोत्सव संपन्न, मुख्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

On: Wednesday, February 12, 2025 4:28 PM

फतेहपुर (गया): फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के जम्हेता मोड़ स्थित लंदन किड्जी इंटरनेशनल स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, प्रशासन और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश यूनिवर्सिटी, छपरा के प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, मगध यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी, फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और तूफान इंग्लिश के निदेशक तूफान सर कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में मगही गीतों के माध्यम से पत्रकार मनोज कुमार ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथियों के विचार

प्रो. डॉ. महेश चौधरी ने कहा,
“समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आवश्यक है, और लंदन किड्जी इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।”

प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा,
“बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिकता और आत्मनिर्भरता की शिक्षा भी दी जानी चाहिए, जिससे वे भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”

फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा,
“शिक्षा अपराधमुक्त समाज की नींव होती है। विद्यालयों को बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों से भी जोड़ने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”

इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णा सिंह, जिला पार्षद प्रेम कुमार, सलैया कलां पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम यादव, शिक्षक राजकुमार पासवान और मनोज कुमार , योगेन्द्र चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक जितेंद्र चौधरी ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी बल देना है, जिससे वे समाज के आदर्श नागरिक बन सकें।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद |