मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ट्रेन में एक लाख का सामान भरा बैग यात्री का छूट गया, आरपीएफ ने कुंभ की भीड़ में खोजकर यात्री को लौटाया

On: Friday, February 21, 2025 11:17 AM

देवब्रत मंडल

धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13305) से यात्रा कर रहे उपेंद्र कुमार का कीमती सामानों से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया। उपेंद्र कुमार, पिता परमेश्वर भुइया, निवासी डुमरा पीनल गड़ियां, थाना बाघमारा, जिला धनबाद (झारखंड), अपने परिवार के साथ गोमो से पहाड़पुर तक यात्रा कर रहे थे। जब वे पहाड़पुर स्टेशन पर उतरे, तो जल्दबाजी में उनका पिट्ठू बैग ट्रेन में ही रह गया।

बैग छूटने की सूचना मिलते ही गया रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ हरकत में आई। कुंभ मेले की ड्यूटी में व्यस्त होने के बावजूद आरपीएफ टीम ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए बैग को खोज निकाला। जब यात्री को इस बारे में जानकारी दी गई, तो उन्होंने राहत की सांस ली और तुरंत आरपीएफ पोस्ट, गया पहुंचे।

बैग की जांच करने पर उसमें एक एलसीडी, पोर्टेबल सीपीयू, कीबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन, चार्जर, एडॉप्टर, हाई-टेक कैमरा, एलसीडी स्टैंड क्लिप, आधार कार्ड और कुछ किताबें मिलीं। इन सभी सामानों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये थी।

आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि सत्यापन के बाद ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने उपेंद्र कुमार को सही-सलामत उनका बैग सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक |