मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में चर्चा का विषय बनी महिला के खाते में 10 करोड़ रुपये आने की खबर

On: Saturday, October 4, 2025 2:39 PM

गया: शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गेरैया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यह खबर फैलने लगी कि एक महिला के बैंक खाते में अचानक 10 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं। गांव की गलियों से लेकर चौपाल तक इस चर्चा ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

ग्राम निवासी अखिलेश मांझी की पत्नी राजमंती देवी ने बताया कि वह सुबह अपने खाते से कुछ रुपये निकालने के लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) गई थीं। वहां खाता बैलेंस चेक करने पर संचालक ने बताया कि उनके खाते में 10 करोड़ रुपये की राशि दिख रही है। संचालक के अनुसार, उन्होंने दो से तीन बार खाता चेक किया, लेकिन हर बार वही राशि प्रदर्शित हुई। इसके बाद उन्होंने महिला को बैंक जाकर जानकारी लेने की सलाह दी।

ग्रामीणों में यह बात तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में लोग महिला के घर पहुंचकर इसकी सच्चाई जानने लगे। गांव के पूर्व मुखिया पप्पू शर्मा ने भी बताया कि जब वे उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो CSP संचालक ने उन्हें भी महिला का खाता बैलेंस दिखाया, जिसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दर्ज थी।

पूर्व मुखिया ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है — संभव है कि यह तकनीकी गड़बड़ी या सिस्टम त्रुटि हो। वहीं, ग्रामीणों ने बैंक प्रशासन से मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। बैंक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले की प्राथमिक जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में दिखाई देने वाली यह राशि वास्तविक है या तकनीकी त्रुटि का परिणाम।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |