मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

यात्रियों की सुरक्षा को ता#क पर रखकर गया जंक्शन का डेल्हा टिकट बुकिंग काउंटर निर्माणाधीन भवन में कर दिया गया शिफ्ट

On: Friday, April 11, 2025 4:15 PM

देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के डेल्हा साइड में पुराने भवन में संचालित टिकट बुकिंग काउंटर को बंद कर इसे नए और निर्माणाधीन भवन में शुक्रवार को शिफ्ट कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक स्तर के एक स्थानीय रेलकर्मी ने दी।
जहां से यात्री कतारबद्ध होकर यात्रा के लिए टिकट लेना शुरू भी कर दिए हैं। नए और निर्माणाधीन जिस भवन के कमरे में इस टिकट बुकिंग काउंटर को यात्रियों की सुविधा के लिए शिफ्ट किया गया है, जहां यात्रियों की सुरक्षा मानक का ख्याल नहीं रखा गया है। एक दैनिक यात्री राकेश कुमार ने बताया कि जिस जगह पर नया टिकट काउंटर शुरू कर दिया गया है, वहां पर लोहे के पाइप आदि ऐसे खड़े हैं कि जरा भी चूक हुई तो हादसा संभावित है।

एक यात्री ने कहा कि सुबह में डेल्हा टिकट बुकिंग काउंटर पर भीड़ अधिक होती है। टिकट लेने के आपाधापी होता है, गलती से यदि लोहे का पाइप का संतुलन बिगड़ गया तो यात्री चोटिल या फिर घायल भी हो सकते हैं। जबकि एक अन्य यात्री का कहना था कि इस बुकिंग काउंटर के पास रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था 24×7 कर दिया जाता है तो लोग कतारबद्ध होकर टिकट लेंगे और इससे संभावित खतरे से बचा जा सकता है।

बहरहाल, गया जंक्शन का पुनर्विकास कार्य जारी है। डेल्हा बुकिंग काउंटर को नए भवन में शिफ्ट कर दिए जाने के पीछे का जो कारण बताया जा रहा है, वो ये कि जिस पुराने भवन में टिकट काउंटर संचालित हो रहा था, उसे तोड़ा जाना है। ताकि विकास के शेष कार्य को समय से पूरा कराया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |