मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ग्राहक बनकर दो लाख रुपए का जिउतिया ले उड़े बदमाश ,सीसीटीवी कैद हुई चोरी की घटना

On: Thursday, September 11, 2025 4:05 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर अंतर्गत फत्तू मस्जिद के समीप स्थित ज्वेलर्स दुकान से लाकेट खरीदने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये का आभूषण लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गया। स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो व्यक्ति ग्राहक बन दुकान पर आये और सोने की लाकेट खरीदने की बात कही। दिखाने के लिए तिजोरी से लाकेट निकाल ही रहा था इसी क्रम में दोनो व्यक्ति काउंटर के समीप रखा जेवर का डब्बा छुपा लिया। इसके बाद दोनो बदमाश बिना लाकेट खरीदे दुकान से चला गया। इस दौरान व्यवसायी को जेवर का डब्बा गायब हो जाने की भनक तक न लगी। बदमाशों के जाने के बाद जब विश्वकर्मा जेवर का डब्बा का मिलान करने लगा तो एक डब्बा गायब पाया।

इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों को देते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पीड़ित विश्वकर्मा ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत कर बदमाशों की पहचान करने और गायब जेवर के डब्बा की बरामदगी करने की मांग की है। दुकानदार विश्वकर्मा ने बताया कि डब्बा में लगभग दो लाख रुपये की 22 जिउतिया रखा था। मामले को लेकर टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। चोरों की पहचान की जा रही है। चोरी की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |