मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भगवान राम नाम की महिमा अनंत है: कथावाचक

On: Wednesday, February 19, 2025 3:05 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में श्री श्री 1008 पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ में रामकथा सुनने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गांव के नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु, भगवान गणेश, भगवान सूर्य, भगवान बजरंगबली एवं भगवान बराह की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हेतु आयोजित महायज्ञ के दूसरे दिन देव आवाहन, वेदी पूजन, आरिण मंथन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। अयोध्या से आए हुए प्रख्यात धर्म गुरू डा. राम सजीवन शास्त्री जी महाराज के द्वारा श्रीराम कथा के अंतर्गत शिव पार्वती विवाह एवं श्रीराम नाम की महिमा पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उपस्थित सभी भक्तजनों से अपने घरों में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ करने का अनुरोध किया। यज्ञ समिति के मुख्य आयोजनकर्ता राजू शर्मा ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व मंदिर निर्माण की नींव रखी गयी थी एवं सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से इस मंदिर का भव्य निर्माण संभव हो सका है। भगवान विष्णु एवं वराह की प्रतिमा गांव के तालाब में मिट्टी कटाई के दौरान प्राप्त हुई थी। उस तालाब से कई अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी निकली है। आयोजन को सफल बनाने में पंकज कुमार, सुधांशु शर्मा, राजू शर्मा, राकेश कुमार, किशोरी राम, विनय राम, महेन्द्र प्रजापत आदि ग्रामीण जुटे हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |