मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तेज आंधी से तबाही: किसानों की सालभर की मेहनत मिट्टी में मिली, बिजली के तार गिरे और कई आशियाने उजड़े

On: Thursday, April 10, 2025 3:40 PM
प्रतीकात्मक चित्र

कोंच: गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आई तेज आंधी ने कोंच क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जमकर कहर बरपाया। इस प्राकृतिक आपदा ने गरीबों के आशियानों से लेकर किसानों की मेहनत तक को तहस-नहस कर दिया। बिजली के तार टूटने, पेड़ उखड़ने और पानी की टंकियों के धराशायी होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सबसे ज्यादा नुकसान रबी फसल का हुआ, जो हवा के तेज झोंकों में उड़ गई, जिससे किसान गहरे सदमे में हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोपहर में आसमान अचानक काले बादलों से घिर गया और तेज हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। ढिबरी गांव में 50 साल पुराना एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा, जिससे आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। मौला बीघा के पुण्यदेव यादव ने बताया, “सालों पुरानी पानी की टंकी जमीन पर गिरकर चकनाचूर हो गई। अब पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।” वहीं, सलेमपुर के अमीन अंसारी का करकट का मकान पूरी तरह उड़ गया। वे बताते हैं, “छोटे-छोटे बच्चों के साथ अब रहने की जगह तक नहीं बची। रात गुजारना मुश्किल हो गया है।”

आंधी का सबसे दर्दनाक पहलू रहा किसानों की बर्बाद हुई रबी फसल। खेतों में काटकर रखी गई फसल हवा के साथ ऐसी उड़ी कि उसका कोई पता नहीं चला। किसान मनोज मंजिल ने आंसुओं के साथ कहा, “पूरे साल की मेहनत बेकार हो गई। फसल इकट्ठा करने का मौका भी नहीं मिला और सब कुछ खत्म हो गया। अब परिवार का पेट कैसे पालेंगे?”

आंधी ने बिजली व्यवस्था को भी ठप कर दिया। कई गांवों में टूटे तारों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बिजली बहाल करने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है। हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ घंटों में क्षेत्र में और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में ग्रामीण डर और अनिश्चितता के साये में जी रहे हैं। प्रभावित लोग प्रशासन से त्वरित राहत और पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस आपदा ने एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप के सामने इंसान की बेबसी को उजागर कर दिया है।

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |