मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम; पूर्व विधायक ने पहुंचकर जताया शोक

On: Sunday, April 13, 2025 4:44 AM

हजारीबाग/चौपारण – हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के परसातरी गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परसातरी गांव निवासी 60 वर्षीय जगदीश यादव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 5 बजे जगदीश यादव अपने घर के पास बैठे हुए थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों का हाल बेहाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर उर्फ अकेला यादव मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |