मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, ससुराल से लौटने के बाद से था लापता

On: Tuesday, September 2, 2025 3:05 PM

बाराचट्टी संवाददाता: गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलूआ पंचायत स्थित संख्वा जंगल के पास मंगलवार को मुहाने नदी के तट से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, सुबह लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाराचट्टी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना लाए।

शव की पहचान हरैया गांव निवासी जगदेव सिंह भोक्ता के लगभग 23 वर्षीय पुत्र चेतलाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक का ससुराल संख्वा के ही इलाके में है। रविवार को वह ससुराल से घर लौटने के बाद शाम को फिर वहां गया था, जिसके बाद से वह लापता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सुनसान जगह देखकर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। घटना की जानकारी पाकर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि तिलेश्वर सिंह भोक्ता ने परिजनों से मुलाकात की है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग | पूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: बिहार से पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, अजमेर-जोधपुर समेत कई शहरों के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें | गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार |