मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुलिस बनकर पहुंचे अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की संपत्ति लूटी, जांच में जुटी बेलागंज पुलिस

On: Wednesday, May 21, 2025 2:58 PM

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की वर्दी में पहुंचे करीब 12 की संख्या में अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक घर में जबरन प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित प्रवीण कुमार ने बुधवार को बेलागंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अपराधी पूरी योजना के तहत पुलिसकर्मियों की तरह व्यवहार करते हुए घर में दाखिल हुए। उन्होंने पहले परिवार को भ्रमित किया, फिर सभी को एक कमरे में बंद कर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हो रहा है कि अपराधी पेशेवर थे और उन्होंने पुलिस वर्दी का दुरुपयोग कर वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |