मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चचेरे भाई ने शराब पार्टी में युवक को 4 गोली मारकर उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर खुद किया कबूल

On: Friday, October 3, 2025 12:59 AM

गया। विजयादशमी की देर शाम गयाजी में शराब पार्टी के दौरान चचेरे भाई ने युवक को 4 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से कहा– “मैंने अपने भाई को मार दिया है।”

घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राजेश है। पुलिस ने आरोपी के कबूलनामे के बाद मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। कमरे से खून से सना शव, चार खोखे और देसी कट्टा भी जब्त किया गया है।

संपत्ति विवाद से उपजी दुश्मनी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दीपक को आरोपी के चाचा द्वारिका प्रसाद ने करीब 35 साल पहले गोद लिया था। द्वारिका ने ही अपनी वसीयत में सारी संपत्ति दीपक के नाम कर दी थी।

बताया जाता है कि द्वारिका प्रसाद का एक गेस्ट हाउस था, जिसे दीपक किराए पर देकर खर्च चलाता था। राजेश को इसी बात की चिढ़ थी। उसे उम्मीद थी कि संपत्ति का कुछ हिस्सा उसके हिस्से में भी आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी नाराजगी ने आखिरकार खून-खराबे का रूप ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, विजयादशमी की शाम राजेश ने दीपक को शराब पार्टी के बहाने घर बुलाया। दोनों ने जमकर शराब पी। जब दीपक नशे में धुत्त हो गया तो राजेश ने पहले से रखे कट्टे से उसके सीने में 4 गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद राजेश खुद शेरघाटी थाना पहुंचा और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।ट्रेनी DSP सह शेरघाटी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल संपत्ति विवाद प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |