मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के बेलागंज में दो बच्चियों का शव गांव के ही नदी से बरामद, रविवार को निकली थी घर से

On: Monday, October 28, 2024 6:46 PM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली दो छोटी बच्चीयों का शव गएक नदी से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों बच्चियां रविवार को निकली थी। देर शाम तक काफी खोजबीन किया गया लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी तो घर वालों की चिंता बढ़ गई। वहीं सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बेलागंज थाना क्षेत्र के रामविगहा गांव के समीप से दोनों लापता बच्चियों के शव यमुने नदी से निकाला तो कोहराम मच गया। दोनो बच्चियां रविवार की शाम अपने घर से निकली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा।

ग्रामीणों का कहना है कि रामबिगहा निवासी सतीश यादव की 10 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी एवं राज कुमार की सात वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी रविवार को दोपहर बाद घर से निकली थी। दोनों बच्चियां देर शाम तक घर नहीं लौटी। रात भर परिजन एवं ग्रामीण दोनों का पता लगाने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप जमुने नदी के एक गड्ढे में खोजने की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान नदी में ही दोनों बच्चियां मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मच गया। मुखिया जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में आस पास के लोग जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक मदद की गई है।
अब लोगों के मन मे सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों बच्चियां कब और किस लिए नदी के पास गई और किसी ने देखा नहीं?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |