मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जमानत की अर्जी खारिज होते ही कोर्ट से फरार हो गया आरोपी, थानाध्यक्ष ने कहा- मौखिक सूचना मिली थी लेकिन लिखित नहीं

On: Monday, October 28, 2024 9:46 PM

देवब्रत मंडल

गया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को एक आरोपी जमानत याचिका खारिज होने के बाद फरार हो गया। इसके बाद फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई। मामला गया जिले के महकार थाने में दर्ज गंभीर मामलों का आरोपी कुंदन कुमार से जुड़ा है। जो सोमवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गया। कुंदन सहित कई पर मारपीट, हत्या के प्रयास और लूट का आरोप है। इसी मामले में सोमवार को आत्मसमर्पण सह जमानत याचिका दाखिल किया था। 11 नवंबर 2023 को केस दर्ज हुआ था। केस में कुछ लोग नामजद थे, जिसमें एक महिला और दो पुरुष भी नामजद आरोपी है। जिसमें से एक कुंदन भी है।

सोमवार को एसीजीएम-1 की कोर्ट में जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। जिसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुंदन मौका देखकर किसी तरह कोर्ट रूम से भाग गया। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। कोर्ट से भागने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया। परिसर में छानबीन की गई पर कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

सूत्रों ने बताया कि शेष बचे दो अन्य आरोपियों पर फरार हो चुके कुंदन को वापस बुलाने के लिए दवाब भी बनाया गया। इधर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना घटित होने की सूचना कोर्ट से दी गई थी लेकिन किसी तरह का लिखित आवेदन उन्हें नहीं मिला है। यदि लिखित मिलता है तो इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
इधर, घटना के बावत कोर्ट के पेशकार दीपक ऋतुराज ने मीडिया को बताया है कि कुंदन के फरार होने की जानकारी तुरंत सिविल लाइंस थाने को दी गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |