मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के निराला बाल सरस्वती पुस्तकालय का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

On: Wednesday, January 22, 2025 4:07 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के रिकाबगंज स्थित निराला बाल सरस्वती पुस्तकालय का 45 वां स्थापना दिवस बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. मुद्रिका प्रसाद नायक, वार्ड पार्षद ममता चौरसिया, श्याम सुंदर शर्मा मुखर्जी आदि द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सूर्य कांत त्रिपाठी निराला, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, संस्थापक सदस्या उमापति देवी के तैलीय चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष जयकिशोर कुमार निराला ने कहा कि वर्तमान समय में पाठक सदस्यों की कमी हुई है। युवा वर्ग को डिजिटल के साथ-साथ पुस्तकों का अध्ययन भी आवश्यक है। कार्यक्रम को मो जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां, कुमारी माधुरी, अविनाश निराला, रविन्द्र यादव, रामआनन्द कुमार आदि कई लोगों ने संबोधित किया।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |