मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग: टेउसा-मानपुर मुख्य मार्ग किनारे धान के खेत में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका

On: Tuesday, August 12, 2025 10:56 AM

गया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेउसा-मानपुर मुख्य मार्ग पर बदरा और मनसा के बीच स्थित धान के खेत में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने खेत के किनारे पानी भरे हिस्से में शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे पहले ही खेत में फेंक दिया गया था। पानी भरे होने के कारण शव से तेज बदबू आ रही थी।

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत | मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा | श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा: गया और मधुपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | इलाज कराने पटना गए व्यक्ति का 16 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित | गया के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: अब सीधे डीएम से करें अपने मन की बात, शुरू हुई ‘कॉफी विद डीएम’ पहल |