मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में चोरों का आतंक: गृह प्रवेश की खुशियों में लगाई सेंध

On: Friday, February 23, 2024 4:13 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोर गिरोह ने गुरुवार की रात बेलागंज बाजार के हनुमान नगर मुहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने और 65हजार नगदी की चोरी कर ली। घटना के समय घर के लोग मुहल्ले में गृह प्रवेश फंक्शन में शामिल होने गए थे। पीड़ित अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने चोरी की घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी है। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि हमलोग सपरिवार मुहल्ले में आयोजित गृह प्रवेश फंक्शन में शामिल होने गए थे।

जहां से सुबह घर आया तो देखा कि आगे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।जब घर में गया तो अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरे हुए हैं। चोरों ने अलमारी और संदूक में रखे सोने चांदी के गहने और अलमारी में रखे 65हजार नगदी एवं महंगे कपड़े साथ ले गए। मालूम हो कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह ने पिछले दो दिनों में प्रखंड मुख्यालय के आसपास दो बंद घरों, आधा दर्जन किसानों के मोटर पंप निशाना बनाकर थाना पुलिस के समक्ष यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है। लगातार घट रही चोरी की घटनाओं से लोग आशंकित हो रात को घर छोड़कर कहीं जाने में हिचक रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |