कन्या पूजन गया
गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात
गया के कटारी स्थित प्रगति केंद्र में गैलेंट इंडिया फाउंडेशन ने भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया। बच्चियों को उपहार व पाठ्य सामग्री भेंट कर महिला सशक्तिकरण और शिक्षा का बड़ा संदेश दिया गया। निःशुल्क शिक्षा देने वाली शिक्षिका प्रियंका कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।







