मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में दिल दहला देने वाली घटना: मां-बेटी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

On: Tuesday, October 7, 2025 3:49 PM

फतेहपुर। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी लोधवे गांव से मंगलवार की शाम एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां-बेटी की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने जहर खा लिया, जिससे घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गई, जबकि बेटी को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान सोनी देवी ( 35 वर्ष) पत्नी अरविंद यादव, तथा बेटी निधि कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को तत्काल सील कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

वहीं दूसरी ओर, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोनी देवी और उसकी बेटी को ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला। उनका कहना है कि मृतका को लंबे समय से ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा था। फतेहपुर पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |