मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेहतरीन कार्यशैली के लिए गया के पांच थानाध्यक्षों को एसएसपी ने किया पुरस्कृत

On: Thursday, December 5, 2024 4:09 PM

देवब्रत मंडल

गया में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के समापन के बाद अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच थानाध्यक्षों को सम्मानित किया। यह सम्मान अक्टूबर माह में अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की के त्वरित निष्पादन में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया।

सम्मानित थानों में डुमरिया, डेल्हा, पंचानपुर, अतरी, बोधगया और मगध विवि थाना शामिल हैं। इन थानों के थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसपी आशीष भारती ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन थानाध्यक्षों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रियाओं को तीव्र गति प्रदान कर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एसएसपी ने यह भी कहा कि इन थानाध्यक्षों का प्रदर्शन अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह के प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे गया जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। इस पहल से पुलिस की कार्यकुशलता को प्रोत्साहन मिला है और जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी सुदृढ़ हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |