मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भयमुक्त चुनाव को लेकर एसएसपी ने की महत्वपूर्ण बैठक, एरिया डोमिनेशन का दिया निर्देश

On: Wednesday, October 30, 2024 7:51 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर गया जिले के एसएसपी आशीष भारती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) एवं बाहर से आए हुए सभी सीएपीएफ कंपनियों के कंपनी कमांडर शामिल हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सभी सीएपीएफ कंपनियों के कंपनी कमांडर को गया जिले की भौगोलिक जानकारी एवं उनके कर्तव्यों से अवगत कराया।

उन्हें गया पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नक्सल रोधी अभियान चलाने, पूर्ण शराबबंदी के अंतर्गत शराब निर्माताओं और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, अंतर्राज्यीय मार्गों पर चेकिंग बढ़ाने, निरंतर फ्लैग मार्च, एरिया डॉमिनेशन करने हेतु निर्देशित किया। एसएसपी ने इमामगंज एवं बेलागंज विधानसभा उप-चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |