मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, एसएसपी ने बनाई विशेष जांच टीम

On: Tuesday, July 8, 2025 2:40 PM

फतेहपुर (गया)। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित लोधवे पहाड़ पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता राजू दास के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए राहुल को मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

एसएसपी ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश

घटना स्थल की जांच करते पुलिस प्रशासन

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया और फतेहपुर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

एसएसपी के अनुसार, इस कांड के शीघ्र उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। इसके साथ ही तकनीकी शाखा और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

छापेमारी जारी, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर लोधवे गांव और आसपास के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

फतेहपुर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग इस जघन्य वारदात से स्तब्ध हैं और प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |