मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, भारत-श्रीलंका संबंधों को मिलेगा बल

On: Tuesday, December 17, 2024 7:53 AM

बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और पवित्र खीर भेंट की। भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पवित्र बोधि वृक्ष की छांव में ध्यान साधना की। महाबोधि टेंपल मैनेजमेंट कमेटी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। कमेटी की ओर से उन्हें खादा वस्त्र भेंट किया गया। उनके साथ आए श्रीलंकाई शिष्टमंडल का भी भव्य अभिनंदन किया गया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति श्रीलंका बौद्ध मॉनेस्ट्री पहुंचे, जहां उन्होंने अस्थि कलश के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बोधगया के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को सराहा और भगवान बुद्ध के शांति संदेश को प्रासंगिक बताया। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गया जिला प्रशासन ने डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मंदिर परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। उनके प्रस्थान के बाद मंदिर को पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।

भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा की इस यात्रा को भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रीलंका के शिष्टमंडल ने भी महाबोधि मंदिर की परंपराओं और विश्व शांति के संदेश के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा अपनी यात्रा के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |