मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज में तेज रफ्तार फॉरचुनर ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

On: Wednesday, December 4, 2024 4:18 PM
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

वजीरगंज (गया): वजीरगंज थाना क्षेत्र के पुनावां बगाही पहाड़ी के निकट बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार फॉरचुनर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को सहायता पहुंचाई और उन्हें वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

घायलों की पहचान:

घायलों में ऑटो चालक लालु सिंह, यात्री धनेसर मांझी, प्रतिमा देवी, पिंटुस मांझी, और किशोर चौधरी शामिल हैं। सभी घायल वजीरगंज के बेलवे गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों ने बताया कि वे ईश्वरपुर गांव से टुकलाल मांझी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ईश्वरपुर से निकलने के बाद बगाही मोड़ के पास गया-नवादा मुख्य सड़क पर यह दुर्घटना हुई। फॉरचुनर कार तेज गति से नवादा की ओर जा रही थी, जिसने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. नंदलाल प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |