मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-पटना-गया और गया से डीडीयू के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: Wednesday, January 22, 2025 5:19 PM

देवब्रत मंडल

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पूर्व मध्य रेल द्वारा गया और पटना के मध्य 23 जनवरी 2025 से 6 मार्च 2025 तक तथा गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच 22 जनवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।

उन्होंने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव और समय के अनुसार किया जाएगा। ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

  1. गया-पटना-गया स्पेशल (03668/03667)
    • परिचालन अवधि: 23 जनवरी 2025 से 6 मार्च 2025
    • दिन: प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
  2. गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्पेशल (03699)
    • परिचालन अवधि: 22 जनवरी 2025 से 5 मार्च 2025
    • दिन: प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेल परिचालन से जुड़ी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के वेब पोर्टल या मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम | गया जंक्शन पर 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक; प्लेटफॉर्म 2 और 3 से ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद | गया में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भव्य आगाज़ | गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | वेंडर्स दिवस पर पटना में भव्य समागम: गया TVC के अध्यक्ष और सचिव ने उठाई स्ट्रीट वेंडर्स के हक की आवाज | बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड |