मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

माहुरी वैश्य मंडल में सामाजिक फेट मेला का हुआ आयोजन, नृत्य, संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने उठाया आनंद

On: Monday, December 30, 2024 12:55 PM

देवब्रत मंडल

गया के माहुरी वैश्य मंडल में विशेष रूप से आयोजित किया गया सामाजिक फेट मेला एक शानदार अनुभव साबित हुआ। इस आयोजन के अंतर्गत बच्चों ने मधुर गीतों पर नृत्य करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन कर बच्चों और बड़ों, दोनों का मनोरंजन सुनिश्चित किया गया। चटपटे और स्वादिष्ट व्यंजनों ने लोगों के स्वाद को रोमांचित किया, जबकि गया के प्रमुख यूट्यूब चैनल के द्वारा प्रस्तुत किए गए विशेष कार्यक्रम ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस विशेष आयोजन में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

लोगों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। जिसमें हजारों की तादाद में लोगों की उपस्थिति ने इसे और भी भव्य बना दिया। माहुरी वैश्य मंडल के सहयोग से माहुरी वैश्य नवयुवक समिति और महिला समिति ने इस समारोह का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में आए मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां | जम्हेता में गूंजा बाबा साहेब का अमर संदेश: शिक्षा के संकल्प के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती | नीतीश युग का अंत, सम्राट युग की शुरुआत: कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ | गयाजी में गूँजा बाबा साहेब का संदेश: अंबेडकर पार्क में जुटे अधिकारी और जनमानस, संकल्पों के साथ मनाई गई 135वीं जयंती |