मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, एक की मौत, आठ घायल

On: Friday, February 7, 2025 3:38 PM
दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

वजीरगंज-फतेहपुर सड़क मार्ग पर चौधरी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने के बाद वाहन असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसमें सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के अनुसार, राजगीर से स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वजीरगंज थाना क्षेत्र के केनार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक टायर फट गया। इससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई।

हादसे में करिश्मा कुमारी की मौत, सभी घायलों को एएनएमसीएच रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एएनएमसीएच) रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दीपनगर निवासी करिश्मा कुमारी (युवती) की मौत हो गई।

घायलों की पहचान

इस भीषण हादसे में घायल होने वालों में राजगीर निवासी सुनील मालाकार, अनिल मालाकार, अमित मालाकार, जूली देवी, आयुषी कुमारी, मुस्कान कुमारी और आर्यन कुमार शामिल हैं।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल |