मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर के शब्दों गांव ने खोया अपना बुज़ुर्ग स्तंभ, 105 वर्षीय झगरू यादव का निधन

On: Sunday, December 14, 2025 4:35 PM

फतेहपुर (गया)। फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शब्दों गांव निवासी, समाज के सम्मानित एवं सरल स्वभाव के धनी झगरू यादव का आज उनके पैतृक गांव में 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय झगरू यादव अपने शांत, सादगीपूर्ण जीवन और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। वे हमेशा गांव और समाज के हित में सक्रिय रहे और अपनी सरलता व व्यवहार से सभी के बीच सम्मानित स्थान बनाए रखा। वे भारत डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक सूचित भारती के बड़े चाचा थे।

परिजनों के अनुसार, झगरू यादव ने दीर्घायु जीवन जीते हुए परिवार और समाज को अपने अनुभवों व संस्कारों से मार्गदर्शन दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और परिचितजन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |