मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनीखेज वारदात: दिव्यांग दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: Friday, April 11, 2025 4:37 PM

वजीरगंज (गया): बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमैठी पंचायत के महुएत गांव में शुक्रवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात में 42 वर्षीय दिव्यांग दुकानदार सुमिंद्र साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल वजीरगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमिंद्र को मृत घोषित कर दिया।

मृतक सुमिंद्र साव, महुएत गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ साव का पुत्र था। वह एक पैर से दिव्यांग था और गांव में अपनी छोटी सी दुकान पर कोल्ड ड्रिंक व तेल बेचकर गुजर-बसर करता था। सुमिंद्र के भाई विजय साव ने बताया कि शुक्रवार की शाम बिजली नहीं होने के कारण वह दुकान के बाहर बैठा था। उसी समय गांव का ही एक युवक हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वहां से गुजरा और अचानक गोली चला दी, जो सुमिंद्र के सीने में लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गया। विजय ने बताया कि सुमिंद्र सीधा-सादा व्यक्ति था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा मौके पर पहुंचे और अस्पताल में परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से महुएत गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुमिंद्र को एक शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है ताकि हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |