मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर: गोपी मोड़ के पास अज्ञात महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने सड़क दुर्घटना की जताई आशंका

On: Friday, April 11, 2025 10:53 AM

फतेहपुर: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपी मोड़ बाजार के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती रिपोर्टों में महिला के सिर और हाथ पर चोट के निशान होने के कारण कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, फतेहपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी। वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और तकनीकी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया।

डीएसपी सुनील पांडेय

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले कुछ दिनों से कथियौंध गांव में रह रही थी। पूछने पर वह नाम-पता नहीं बता रही थी।

पुलिस ने घटनास्थल के पास महिला के कपड़े और SH-70 सड़क पर लंबा स्किड मार्क पाया है। इन साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच के निष्कर्षों का इंतजार करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |