मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हिन्दी-मगही साहित्य के स्तंभ पंडित कन्हैयालाल मेहरवार का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

On: Saturday, December 21, 2024 4:38 PM

गया। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित कन्हैयालाल मेहरवार के आकस्मिक निधन से साहित्य और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने स्व. मेहरवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें हिन्दी और मगही साहित्य-संगीत का वटवृक्ष करार दिया। उन्होंने स्वर्गीय मेहरवार जी की आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना की।

डॉ. रश्मि ने कहा, “वरिष्ठ गीतकार कन्हैयालाल मेहरवार जी का स्नेहिल व्यक्तित्व और उनके अनुपम गीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते थे। वे शब्दवीणा के मजबूत स्तंभों में से एक थे। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उनका योगदान अनमोल है और उनके गीतों में वे हमेशा जीवित रहेंगे।”

साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाओं को अपूरणीय क्षति

फाइल चित्र

पंडित कन्हैयालाल मेहरवार के निधन को शब्दवीणा के साथ-साथ महारानी अहिल्याबाई होल्कर मंच, मगही साहित्य संगम, सुर सलिला, और अन्य साहित्यिक व सांस्कृतिक संगठनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। शब्दवीणा के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत संरक्षकों, मार्गदर्शकों और पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, महावीर बजाज, राजमणि मिश्र, महावीर सिंह वीर, राजन सिजुआर, डॉ. संतोष संप्रीति, वंदना चौधरी, पंकज मिश्र, प्रो. सुबोध कुमार झा, अजीत अग्रवाल, डॉ. राधानंद सिंह, और डॉ. ए.के. त्रिपाठी सहित अनेक साहित्यकार, संगीतज्ञ और समाजसेवी शामिल हैं।

स्मृतियों में जीवंत रहेंगे मेहरवार

पंडित कन्हैयालाल मेहरवार के गीत और रचनाएं न केवल साहित्य जगत की धरोहर हैं, बल्कि उनकी सादगी, स्नेह और उत्कृष्टता की मिसाल भी हैं। उनका जाना न केवल शब्दवीणा बल्कि पूरे साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत के लिए एक युग का अंत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |