मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में विवेकानंद के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर हुई चर्चा

On: Thursday, January 16, 2025 5:09 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के निजी संस्थान में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण ले साथ हुआ। जिसके बाद एसएसडी प्रांत संयोजक सूरज सिंह ने विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान संत के साथ उनका जीवन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व भी समझाया गया। परिषद के नगर अध्यक्ष मनीष अवस्थी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का स्मरण करते हुए उनके विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी ने भारत की धार्मिक सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति के बारे में विश्व को अवगत कराया था। जिला सह संयोजक धीरज केशरी ने अभाविप के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।  का काम कर रहा है। मौके पर परिषद से जुड़े अधिकारी, सदस्य व छात्र मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |