मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में विवेकानंद के विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर हुई चर्चा

On: Thursday, January 16, 2025 5:09 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के निजी संस्थान में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण ले साथ हुआ। जिसके बाद एसएसडी प्रांत संयोजक सूरज सिंह ने विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान संत के साथ उनका जीवन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व भी समझाया गया। परिषद के नगर अध्यक्ष मनीष अवस्थी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का स्मरण करते हुए उनके विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी ने भारत की धार्मिक सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति के बारे में विश्व को अवगत कराया था। जिला सह संयोजक धीरज केशरी ने अभाविप के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।  का काम कर रहा है। मौके पर परिषद से जुड़े अधिकारी, सदस्य व छात्र मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया शहर में नौवीं बार जीत! डॉ. प्रेम कुमार ने रचा नया राजनीतिक अध्याय | कोलकाता में सम्मानित हुए गया के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा, फोटोग्राफी में 40 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान | मीडिया की अमानवीयता: धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर फैलाकर शर्मसार हुआ भारतीय मीडिया, हेमा मालिनी ने लगाई लताड़ | गया में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा और 16 कारतूस मिले | टिकारी विधानसभा के 415 मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा में कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान | मतदान की तैयारी पूरी, टिकारी विधानसभा के 415 बूथों पर होगी मतदान | विरोध से श्रद्धा तक: हरियाणा की खाप पंचायतों ने संत रामपाल जी महाराज को दिया ‘मानवता रक्षक’ और ‘किसान रक्षक’ सम्मान | ब्रेकिंग न्यूज: गया में तेज रफ्तार हाईवा ने ली एक युवक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती | राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे: बोधगया में एनसीसी कैडेट्स ने रचा देशभक्ति का अनोखा संगम | दूसरे चरण के मतदान को लेकर बढ़ाई गई चौकसी, गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकाने से देशी कट्टा व वायर किया बरामद |