मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

माई छोटा स्कूल का दूसरा वार्षिक उत्सव संपन्न, अनाथ बच्चों के लिए फ्री हॉस्टल सुविधा की घोषणा

On: Thursday, January 30, 2025 4:33 PM

गया के फ़तेहपुर स्थित झंडा चौक देवी स्थान में माई छोटा स्कूल का दूसरा वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन माई छोटा स्कूल के जिला निदेशक निखिल कुमार पांडे, फ़तेहपुर प्रखंड के अध्यक्ष रवि कुमार, ग्राम केवला पंचायत के मुखिया अरविंद यादव और स्कूल के डायरेक्टर दीपू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस समारोह में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला निदेशक निखिल कुमार पांडे ने अभिभावकों से संकल्प लेने की अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाएंगे, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने और सही मार्गदर्शन देने से ही वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

अनाथ बच्चों को मुफ्त हॉस्टल सुविधा की घोषणा

इस अवसर पर माई छोटा स्कूल के डायरेक्टर दीपू कुमार ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों को मुफ्त हॉस्टल सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, जिन बच्चों के पिता का देहांत हो चुका है, उन्हें 50% फीस माफ की जाएगी। उनकी इस घोषणा को उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों ने सहर्ष स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रशासन ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |