मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने ट्रैफिक नियम पालन करने के लिए लोगों को किया जागरूक

On: Wednesday, January 17, 2024 3:36 PM

देवब्रत मंडल


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र गया द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के सहयोग से नगर यातायात पुलिस गया के समन्वय द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्काउट एंड गाइड बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ और नाटक नुक्कड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। दो से अधिक सवारी नहीं करें। चार पहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट बांधने, मोबाइल इस्तेमाल निषेध, कोई भी गाड़ी नशे की हालत में ना चलाएं आदि से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर यातायात पुलिस, बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा रैली निकल गई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट वितरण किया गया। निशु मलिक पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना अध्यक्ष रंजय कुमार यादव पुलिस पदाधिकारी एवं गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट गया ने लोगों के बीच निशुल्क हेलमेट वितरण किया। सभी पदाधिकारी हेलमेट पहनकर एवं गुलाब फूल भेंट देकर लोगों को विदा किया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए आश्वासन दिए। नेहरू युवा केंद्र के सुरेंद्र कुमार तिवारी एवं शिवनंदन दास, प्रदीप कुमार, कीर्ति कुमारी, नीतीश कुमार, नैंसी कुमारी, मानसी कुमारी, मनीषा कुमारी, पंकज कुमार, विजयंत कुमार, स्काउट गाइड आदि उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास |