मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टेउसा में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला विशेष विकास शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

On: Saturday, April 19, 2025 2:56 PM

गया। अतरी प्रखंड के सीढ़ पंचायत अंतर्गत टेउसा, डिहुरी, नरावट एवं चकरा पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।शिविर की नोडल पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य वंचित समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान निम्नलिखित प्रमाण पत्रों एवं लाभों का वितरण किया गया:

  • जन्म प्रमाण पत्र – 15
  • राशन कार्ड – 11
  • लेबर कार्ड – 8
  • वृद्धा पेंशन – 6
  • कन्या उत्थान योजना – 7
  • पारिवारिक लाभ – 1
  • जॉब कार्ड – 18

रोजगार सेवक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि इच्छुक महिला एवं पुरुष मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोग पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं। शिविर में उपस्थित टेउसा के किसानों ने भूमि हीन किसानों का बैंक ऋण माफ करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। किसानों ने कहा कि कृषि कार्य में लगे भूमिहीन परिवार आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं, जिन्हें राहत मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर एसडीएम गोपाल कुमार, सीओ दिलीप कुमार, रोजगार सेवक मुजफ्फर हुसैन, मुखिया अरुण यादव, पंचायत सेवक सतेन्द्र सिंह, विकास मित्र मुकेश मांझी, उपमुखिया उमेश मांझी, 20 सूत्री सदस्य बैजनाथ चौधरी, वार्ड सदस्य कुलदीप कुमार चौधरी, लखन चौधरी, दीपक गुप्ता, अरविंद मांझी, शंकर मांझी, शांति देवी, बुगली देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |