मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मउ के सत्येंद्र तीसरी बार बने जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

On: Thursday, December 26, 2024 4:08 PM

टिकारी संवाददाता: बिहार प्रदेश जनता दल (यू.) किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने टिकारी के जदयू नेता मऊ पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा को लगातार तीसरी बार प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने शर्मा को महासचिव पद पर मनोनीत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि संगठन में इनके रहने से पहले भी और इस बार भी प्रकोष्ठ और पार्टी प्रदेश के साथ गया जिला को मजबूती प्रदान करेगा। वंही प्रकोष्ठ का तीसरी बार महासचिव मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति शर्मा ने आभार प्रकट किया है। इधर शर्मा के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनने पर विजय नारायण सिंह, बृजमोहन शर्मा, सत्येंद्र नारायण, राजू यादव, मदन सिंह, राजीव रंजन आदि अधिकांश पैक्स अध्यक्षों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |