मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में शिवम मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: सागर था असली निशाना, लेकिन मारा गया शिवम – डीएसपी ने किया बड़ा खुलासा

On: Saturday, September 20, 2025 2:17 PM

रंजिश में बनाई गई थी ‘सागर को मारने की साजिश’, पर मौत के शिकार हो गया मासूम शिवम!

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र में 12 सितंबर की रात हुए चर्चित शिवम हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 16 वर्षीय शिवम कुमार की हत्या दरअसल साजिश का हिस्सा नहीं था, बल्कि असली टारगेट उसका चचेरा भाई सागर था। लेकिन किस्मत ने करवट ली और गोलियों का शिकार शिवम हो गया।

क्या था पूरा मामला?

12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे राघोपुर स्थित निर्माणाधीन हाई स्कूल में शिवम का शव गोली लगने से बरामद हुआ। घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। मामला बेहद संवेदनशील होने पर वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर डीएसपी सुनील पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और डीआईयू की मदद से लगातार सुराग जुटाए गए और आखिरकार केस सुलझा लिया गया।

दुश्मनी का खेल – नशे और बदनीयती से उपजी रंजिश

मुख्य आरोपी धर्मवीर कुमार (पिता- नवरंग पासवान, ग्राम- भेटौरा) ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि वह और उसके साथी मंदिर के पास नशा करते थे। इस पर शिवम का चचेरा भाई सागर उन्हें रोकता-टोकता था। यही नहीं, धर्मवीर को यह भी नागवार गुजरता था कि सागर उसके परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखता था। कई बार दोनों पक्षों में विवाद भी हो चुका था।

इसी रंजिश को खत्म करने के लिए धर्मवीर ने अपने साथियों राजा कुमार (पिता- वासुदेव यादव, ग्राम- ढीबर) और रामप्रवेश उर्फ प्रवेश कुमार (पिता- विजय यादव, ग्राम- रातो खुर्द) के साथ मिलकर सागर को मारने की साजिश रची।

शिवम बना साजिश का शिकार

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात आरोपी घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने शिवम को बुलाया और सागर को मोबाइल से कॉल करने को कहा। लेकिन सागर ने फोन नहीं उठाया। इसी बीच शिवम ने उनके हाथों में पिस्टल देख लिया और भागने की कोशिश की। तभी अपराधियों ने उसे पकड़कर स्कूल में ले जाकर सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद राजा और रामप्रवेश मोटरसाइकिल से भाग निकले और गया से ट्रेन पकड़कर फरार हो गए। वहीं, धर्मवीर शक से बचने के लिए गांव में ही रह गया।

पुलिस ने बरामद किए हथियार और एटीएम मशीन!

छापेमारी के दौरान पुलिस ने धर्मवीर के घर से न सिर्फ हत्या में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद की, बल्कि 13 एटीएम कार्ड, पैन और आधार कार्ड, एटीएम स्वाइप मशीन और एटीएम रीडर मशीन भी जब्त किए।

डीएसपी का बड़ा खुलासा

वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह हत्या पूर्व की रंजिश और बदनीयत का परिणाम थी। पुलिस की टीम ने बेहद मेहनत से पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |