मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रूसी महिला पर्यटक का गया में झपट्टा मारा गया आईफोन बरामद, पर अब वह इसे लेने नहीं आ सकेगी

On: Thursday, October 10, 2024 9:29 PM

पोस्ट के जरिए फोन रिसीव करने की उम्मीद जता रही हैं रूसी पर्यटक

देवब्रत मंडल

17 सितंबर को गया-मानपुर जंक्शन के बीच फल्गु नदी पुल पर चलती ट्रेन से रूसी महिला पर्यटक का झपट्टा मारकर चोरी किया गया आईफोन गया रेल पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पीड़ित रूसी पर्यटक नीना ने बताया कि अब वह गया नहीं आ सकेंगी और कोशिश करेंगी कि उन्हें उनका फोन पोस्ट के जरिए मिल जाए।नीना ने गया रेल पुलिस द्वारा फोन बरामद करने और अपराधी की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर राहत जताई। उन्होंने कहा, “अंततः चोर पकड़ा गया और अब वह किसी और के साथ ऐसा नहीं करेगा।”

फोन तो मिला, पर डैमेज होने के कारण वीडियो रिकवरी की उम्मीद नहीं

हालांकि, नीना ने इस बात पर अफसोस जताया कि फोन मिलने के बावजूद उसे काम करने की स्थिति में नहीं पाया गया। उन्होंने कहा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैं अपने वीडियो रिकवर नहीं कर पाऊंगी क्योंकि फोन काफी डैमेज हो गया है और रिमोट कंट्रोल काम नहीं कर रहा।”

पोस्ट से फोन पाने की इच्छा, दक्षिण भारत में हैं नीना

जब नीना से पूछा गया कि वह अपना आईफोन लेने गया कब आएंगी, तो उन्होंने कहा, “I’m not sure, I’m in South and I hope to receive my phone by post.” इस समय नीना दक्षिण भारत के किसी हिस्से में हैं और वहां से फोन प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं।

घटना के वक्त मेडिकल छात्रों ने की थी नीना की मदद

घटना के समय नीना जिस ट्रेन के S-10 कोच में सफर कर रही थीं, उसी में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र भी मौजूद थे। घटना के बाद जब नीना की बात समझने में अन्य यात्री असमर्थ थे, तब मेडिकल छात्रों ने उनसे अंग्रेजी में बात की और उनकी मदद की। उन्होंने टीटीई से संपर्क करवाया और नवादा रेल थाना को सूचित किया, जिससे आगे की कार्रवाई शुरू हुई। बाद में शेखपुरा जीआरपी थाने में नीना ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सोलो ट्रैवलर और ब्लॉगर हैं नीना

नीना एक सोलो ट्रैवलर और ब्लॉगर हैं, जो अपने सफर के दौरान वीडियो बनाती हैं। घटना के समय भी वह फल्गु नदी का वीडियो बना रही थीं, जब अपराधी ने उनके हाथ से झपट्टा मारकर आईफोन छीन लिया था। उन्होंने कहा, “पहले मुझे अपना फोन वापस पाना है।”

इस घटना से साबित होता है कि सतर्कता और सहयोग से अपराध पर काबू पाया जा सकता है, लेकिन यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ |