मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़

On: Tuesday, June 30, 2026 7:50 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी

कोंच (गया)। कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार देर रात एक महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार खजूरी पंचायत के ददरेजी बाजार निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। महिला हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित बताई जा रही थी। इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ गई और देर रात उनकी मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन दिए जाने से महिला की जान चली गई। उनका आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा मरीज को बेहतर इलाज के लिए रेफर तो किया गया, लेकिन एंबुलेंस चालक दल कथित रूप से नशे की हालत में था, जिसके कारण समय पर मरीज को उच्च चिकित्सा केंद्र नहीं ले जाया जा सका।

हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि महिला का इलाज पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत किया गया था और अस्पताल की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

वहीं एंबुलेंस चालक मिथलेश कुमार ने बताया कि मरीज को रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस अस्पताल परिसर में तैयार खड़ी थी। लेकिन अस्पताल से निकलने से पहले ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने आक्रोश में आकर एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |