मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर: जेएसएससी के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें

On: Friday, September 20, 2024 4:53 PM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हजारों परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। रांची से पटना और भागलपुर के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो विद्यार्थियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प देंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 21 और 22 सितंबर को किया जाएगा, जो परीक्षार्थियों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करेंगी। ट्रेनों के टाइम टेबल और स्टॉपेज की जानकारी इस प्रकार है:

रांची-पटना परीक्षा स्पेशल (08626/08625)

रवानगी: रांची से 21 सितंबर रात 9:40 बजे प्रस्थान, पटना पहुंचेगी अगली सुबह 7:45 बजे।

वापसी: पटना से 22 सितंबर रात 8:45 बजे प्रस्थान, रांची पहुंचेगी अगली सुबह 6:45 बजे।

स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद।

कोच: साधारण श्रेणी के 18 कोच।

रांची-पटना परीक्षा स्पेशल (08624/08623)

रवानगी: 22 सितंबर रात 9:40 बजे रांची से प्रस्थान, 7:45 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी: 23 सितंबर रात 8:45 बजे पटना से प्रस्थान, 6:45 बजे रांची पहुंचेगी।

स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद।

कोच: 1 तृतीय एसी, 13 शयनयान, और 4 साधारण कोच।

रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल (08601/08602)

रवानगी: 21 सितंबर शाम 6:00 बजे रांची से प्रस्थान, भागलपुर पहुंचेगी सुबह 6:15 बजे।

वापसी: 22 सितंबर शाम 5:35 बजे भागलपुर से प्रस्थान, रांची पहुंचेगी अगली सुबह 5:20 बजे।

स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज।

कोच: 1 एसी प्रथम-सह-द्वितीय, 1 तृतीय एसी, 4 शयनयान और 5 साधारण कोच।

रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल (08603/08604)

रवानगी: 22 सितंबर शाम 6:00 बजे रांची से प्रस्थान, भागलपुर पहुंचेगी सुबह 6:15 बजे।

वापसी: 23 सितंबर शाम 5:35 बजे भागलपुर से प्रस्थान, रांची पहुंचेगी अगली सुबह 5:20 बजे।

स्टॉपेज: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज।

कोच: 1 तृतीय एसी, 6 शयनयान और 6 साधारण कोच।


रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों के लिए चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से उनके सफर को सरल और सुगम बनाने की कोशिश की गई है। ऐसे में समय पर ट्रेन पकड़ कर परीक्षा में शामिल होना आसान हो जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |