मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-मुम्बई एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू, पहले ही दिन वेटिंग लिस्ट, गया के पायलट हटिया तक ले गए ट्रेन

On: Wednesday, October 23, 2024 9:25 PM

देवब्रत मंडल

गया सहित मगध वासियों की वर्षों की आस आज पूरी हो गई। गया से मुंबई के लिए नियमित रूप से ट्रेन का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन इस ट्रेन में बर्थ का टोटा दिखा। यानी कि पहले ही दिन इस ट्रेन में सीट(बर्थ) वेटिंग बता रहा था। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बुधवार की शाम 7 बजे से इस ट्रेन को गया के पायलट पीके सिन्हा और सहायक लोको पायलट जैनेंद्र कुमार हटिया जंक्शन तक के लिए लेकर चले। साथ में चीफ लोको इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी हैं। गया जंक्शन से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन के खुलने से पहले चालक दल के साथ टीआरएस और परिचालन विभाग के सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गया जंक्शन के चीफ क्रू कंट्रोलर एस. जेड. हक़ आदि उपस्थित थे।
इधर, पहले ही दिन स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची 83 रहा। जबकि अन्य एसी कोच और इकोनॉमी कोच में भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही। इस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या चार है। इसके अलावा स्लीपर कोच की संख्या चार है और एसी-1,2 एवं 3 एवं इकोनॉमी कोच की संख्या नौ है। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय पर शाम सात बजे खुली। बता दें कि गया से प्रत्येक बुधवार को जबकि मुंबई(लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |