मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

राष्ट्रीय खेल दिवस: टिकारी के पीएमश्री बालिका विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया उत्सव

On: Saturday, August 30, 2025 3:16 PM

टिकारी संवाददाता: शहर के प्लस टू पीएमश्री बालिका उच्च विद्यालय, टिकारी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक सुरेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा आयोजित मिनी मैराथन दौड़ से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद बैडमिंटन, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसी विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रधानाध्यापक यादव ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग से प्राप्त पाठ्य पुस्तिकाओं का छात्राओं के बीच वितरण भी किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि रखना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि यह छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद अली इमाम अंसारी, आरती कुमारी, मिथिलेश कुमार, सुनील कुमार पंकज, अभिलाष कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, पुनीता कुमारी, अजय कुमार, पूनम कुमारी, सुजाता सिन्हा, ममता कुमारी, सुधीरेंद्र कुमार शुभम, कविता कुमारी, उषा कुमारी और खुशबू कुमारी सहित कई शिक्षकों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |