मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छोटा कद बड़ा हौसला: सड़क हादसे में गया के राम अवतार यादव का निधन, संघर्ष से भरी रही जिंदगी

On: Friday, May 2, 2025 8:37 AM

गया: फतेहपुर प्रखंड के बगाही गांव निवासी राम अवतार यादव का बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। किरानीघाट चौराहे के समीप हुई इस घटना से गया शहर में शोक की लहर है। महज 20 इंच की ऊंचाई और शारीरिक विकलांगता के बावजूद राम अवतार ने अपने संघर्ष, हौसले और सेवा भावना से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी।

फाइल चित्र

राम अवतार का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा। जन्म से ही उनकी हड्डियां टेढ़ी-मेढ़ी थीं, जिससे वह न चल सकते थे और न सामान्य जीवन जी सकते थे। दिल्ली के डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन में 15 लाख रुपये का खर्च बताया था, जो परिवार के लिए संभव नहीं था। ऐसे समय में शिक्षक राधेलाल ने आगे आकर उनकी देखभाल की। दो वर्षों तक घरेलू उपचार, मालिश और जड़ी-बूटियों की मदद से उन्होंने राम अवतार को खड़ा करना सिखाया।

राम अवतार ने एक बार बताया था कि वे 10 वर्ष की उम्र तक चल नहीं सकते थे, लेकिन राधेलाल जी के समर्पण ने उन्हें न सिर्फ चलना सिखाया, बल्कि जीवन जीने का हौसला भी दिया। उन्होंने शिक्षा प्राप्त की और इंजीनियर बनने का सपना देखा। 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी लिया, लेकिन रैगिंग की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

इसके बावजूद राम अवतार ने हार नहीं मानी। उन्होंने गया के निबंधन कार्यालय में प्राइवेट मुंशी के तौर पर काम करना शुरू किया और वहीं से जीवन को नई दिशा दी। वे गरीब बच्चों और दिव्यांगजनों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका मानना था कि “छोटा कद कमजोरी नहीं, ताकत है।”

राम अवतार की असमय मृत्यु से गया ने एक प्रेरणास्त्रोत व्यक्ति को खो दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सफलता के लिए शरीर नहीं, बल्कि आत्मबल, मेहनत और जुनून की आवश्यकता होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |