मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज महाबोधि कॉलेज में मनाई गई राजीव गांधी की 81वीं जयंती, सद्भावना दिवस पर उनके योगदान को किया गया याद

On: Wednesday, August 20, 2025 3:47 PM

बेलागंज। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री और भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती मंगलवार को बेलागंज स्थित महाबोधि कॉलेज में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को पंचायती राज एवं दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और संचार को गांव-गांव तक पहुँचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

प्रो. मिट्ठू ने कहा कि आज देश के किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान के हाथों में मोबाइल फोन और छात्रों के हाथों में लैपटॉप हैं, जो राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाकर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया। सम्पूर्ण विश्व में वे “मिस्टर क्लीन” के नाम से जाने जाते थे।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. अनिल कुमार सिन्हा, मदन कुमार सिन्हा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता ललन दास, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. राजीव कुमार, मधेश्वर शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, संतन कुमार, प्रो. संजू कुमारी, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. सूर्यदेव यादव और प्रो. एहसान आलम सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |