न्यूज शेयर करें


टिकारी संवाददाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शनिवार को गुलरियाचक स्थित गुरुआ के पूर्व भाजपा विधायक स्व राजीव नंदन दांगी के घर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ पूर्व मंत्री गया नगर के भाजपा विधायक डा. प्रेम कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार सहित पार्टी नेताओं ने विधायक के निधन के बाद शोकाकुल स्वजनों से मिले और उनके आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। नेता प्रतिपक्ष ने स्व दांगी के पत्नी और बच्चों से मिलकर दुख के इस घड़ी में धैर्य रखने और हिम्मत से काम लेने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना एक समर्पित, कर्मठ और जुझारू नेता खो दिया है। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिन्हा और विधायक कुमार के साथ सभी नेताओं ने विधायक स्व दांगी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे पटना के लिए प्रस्थान कर गए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल शर्मा, प्रो. वेंकटेश शर्मा, प्रखंड उप प्रमुख गयादत शर्मा, प्रो. सुरेंद्र कुमार आदि कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Categorized in:

Politics,

Last Update: October 14, 2023